WELL COME TO PM SHRI GSSS REENGUS

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस (सीकर) की प्राचार्य होना मेरे लिए एक सम्मान और सौभाग्य की बात है| यह स्कूल जो शैक्षिक, खेल और अन्य सह-पाठ्यचर्या सम्बंधित गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए खड़ा है और लगातार उच्चतम मानक निर्धारित करता है| इस विद्यालय ने न केवल कई डॉक्टर्स, इंजिनियरस, सिविल प्रशासनिक अधिकारी, उच्च प्रतिभावान, उच्च व्यक्तित्व के धनी आदर्श नागरिक दिए है, अपितु राष्ट्र की सेवा करने के लिए विविध क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी प्रदान किये है| संस्थान का प्रमुख  होने के नाते, में अपने विद्यार्थियों को उच्चतम संस्कार व् अच्छे चरित्र के साथ जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एवं सशक्त बनाने के लिए दृढ संकल्पित हुँ| हम सृजनात्मक नवाचार और विकास में पूरी तरह से विश्वास करते है| माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी पीएम श्री योजना को विद्यालय में सुचारू रूप से संचालित करवा रहे है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ सह-पाठ्यचर्या सम्बंधित गतिविधिओ में भी विद्यार्थियों को सहयोग मिलता है| इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा, मानव सेवा और श्रेष्ठ व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित होती है| मैं विद्यालय में एक अनुभवी और प्रशिक्षित टीम के लिए भी भाग्यशाली हुँ, जिसने स्कूल को उसके वर्तमान स्तर में लाया है| मैं कार्यकर्त्ता और समर्पित शिक्षको की अपनी टीम के साथ इस मजबूत नीव को बनाने और सभी क्षेत्रो में मानको को चरम पर पहुचाने का वादा करता हुँ| मैं आपको विश्वास दिलाती हुँ की किसी भी सुझाव, मार्गदर्शन एवं अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावक  एवं विद्यालय विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा|

धन्यवाद

 श्री भागचंद बाजिया (प्राचार्य)

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031